3 जून 2011 - 19:30

इराक़ी पुलिस पर अलक़ाएदा तत्वों के निरंतर आक्रमण के बीच पूर्वी इराक़ के दियाला प्रांत के बाक़ूबा नगर में इराक़ी सुरक्षा बलों ने अलक़ाएदा के ग्यारह संदिग्ध तत्वों को मार गिराया है।

इराक़ी पुलिस पर अलक़ाएदा तत्वों के निरंतर आक्रमण के बीच पूर्वी इराक़ के दियाला प्रांत के बाक़ूबा नगर में इराक़ी सुरक्षा बलों ने अलक़ाएदा के ग्यारह संदिग्ध तत्वों को मार गिराया है।सुरक्षा सूत्रों ने इराक़ी समाचार एजेंसी अस्वातुल इराक़ को बताया कि रविवार को बाक़ूबा नगर के अलहुदैद क्षेत्र में अलक़ाएदा के बंदूक़धारियों और इराक़ी सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई जिसमें ग्यारह बंदूक़धारी हताहत और बाईस अन्य घायल हुए हैं। इस झड़प में इराक़ी सुरक्षा बल के चार कर्मी हताहत हुए हैं। सुरक्षा बलों ने बत्तीस आतंकवादियों को गिरफ़तार किया है जो अन्य प्रांतों से दियाला प्रांत पहुंचे थे। इस रिपोर्ट के अनुसार गिरफ़तार किए गए आतंकवादियों में अलक़ाएदा का एक सरग़ना भी है।